अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब में सऊदी सैनिकों ने अलअवामिया टाउन पर हमला कर के चार निर्दोष शिया विद्वानों को गिरफ़्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए जाने वाले शिया विद्वान शहीद आयतुल्लाह निम्र के क़रीबी सम्बंधी बताए जा रहे हैं, आयतुल्लाह निम्र को सऊदी सरकार ने 2 वर्ष पूर्व निराधार आरोपों के तहत सज़ा ए मौत दे कर बेदर्दी से शहीद कर दिया था।
सऊदी सैनिक शहीद आयतुल्लाह निम्र के बेटे, भाई और दो भतीजों को गिरफ्तार करके अज्ञात स्थान पर ले गए हैं।
सऊदी सैनिकों ने शहीद आयतुल्लाह निम्र के भाई अब्दुल्लाह निम्र के घर में तोड़फोड़ भी की है और घर की महिलाओं एवं बच्चों को बुरी तरह भयभीत कर दिया।
सऊदी सैनिकों ने विरोध करने पर अन्य नागरिकों पर भी अत्याचार किया, जिसके परिणाम स्वरुप कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
ज्ञात रहे कि सऊदी सिक्योरिटी पिछले कुछ दिनों से कई बार देश के शिया बहुल्य क्षेत्र अलअवामिया पर हमला करके कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
13 जनवरी 2018 - 18:31
समाचार कोड: 877274
सऊदी सैनिक शहीद आयतुल्लाह निम्र के बेटे, भाई और दो भतीजों को गिरफ्तार करके अज्ञात स्थान पर ले गए हैं....